आज निकलेगी बाबा महाकाल की शोभायात्रा

राजनांदगांव| महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया शोभायात्रा दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा में भगवान महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरागत छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्र, गुदुम बाजा, राउत नाचा, पंथी नृत्य, एवं अघोरी साधु नृत्य करेंगे। जय स्तंभ चौक में अघोरी ग्रुप त्रिनयन आर्ट द्वारा मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *