गुरदासपुर की बटाला पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के एससी विंग के कन्वीनर गुरकीरतन सिंह कालू को हेरोइन का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। वडाला बांगर निवासी कालू को एक गांव के श्मशान घाट से रंगे हाथों पकड़ा गया।यह गिरफ्तारी थाना सदर बटाला के अंतर्गत आने वाले गांव मूला सुनईयां के श्मशान घाट में हुई। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर बटाला में मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर बटाला के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत उनकी टीम इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान, टीम ने श्मशान घाट की झाड़ियों में एक युवक को बैठे देखा। आरोपी का सांसद के साथ फोटो वायरल मौके पर पहुंचने पर, युवक सिल्वर पेपर पर नशीला पदार्थ डालकर पाइप बनाकर हेरोइन का सेवन कर रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान गुरकीरतन सिंह कालू के रूप में हुई, जो कांग्रेस पार्टी पंजाब के एससी विंग के कन्वीनर हैं। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहे हैं।


