अपराधियों और संदिग्धों पर नजर रख रही पुलिस

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव से पहले विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले पुराने अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस क्रम में अब तक 1200 से अधिक संदिग्धों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल में जेल से रिहा हुए अपराधियों के अलावा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। अलग-अलग श्रेणियों में अपराधियों और संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को पहले ही रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *