नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों ॑को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 11 फरवरी से शुरू हुआ है, जो आज समाप्त हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना पर्यवेक्षक व सहायकों को चरणबद्ध तरीके से मतगणना की प्रक्रिया समझाई। बताया गया कि नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जा रहे हैं, इसलिए मतगणना भी बैलेट पेपर से ही होगी। मास्टर ट्रेनरों ने मतों की गिनती, मतों की वैधता व अवैधता की जांच को लेकर सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।


