तीरंदाजी में झारखंड की पहचान बनी है विश्व स्तर पर : नेहा महतो

जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में खेलो इंडिया एनटीपीसी ओपन सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के उभरते हुए तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड ओलम्पिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेहा महतो ने कहा कि तीरंदाजी में झारखंड के खिलाड़ियों ने विशेष पहचान बनाई है। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी भी काफी उत्साहित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *