रांची | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रांची रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने मो. मिन्हाज अंसारी (24 वर्ष) को संदिग्ध रूप से यात्रियों की जेब में हाथ डालते हुए पकड़ा। तलाशी में उसके पास दो ओप्पो मोबाइल और 1310 रुपए नगद बरामद हुए। अभियुक्त ने चोरी की बात स्वीकार की। सत्यापन के बाद मोबाइल धारकों से संपर्क कर चोरी की पुष्टि की गई। अभियुक्त और जब्त सामान जीआरपी रांची को सुपुर्द कर 12 फरवरी को धारा 303(2) और 317(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस कार्य में उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, रंजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक बलराम कुमार, स्टाफ शंकर कुमार, दिनेश कुमार शामिल थे।


