जालंधर में दुकान में घुसे चोर:चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए, ग्राहकों की मौजूदगी में वारदात , घटना CCTV में कैद

जालंधर जिले के भार्गव कैंप स्थित बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकरी में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से चॉकलेट और देसी घी के डिब्बे चोरी हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।दुकानदार मंगल दास ने बताया कि उन्हें कुछ समय से दुकान से सामान कम होने का शक था। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दो चोरों द्वारा सामान चुराते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित दुकानदार के अनुसार, उनकी दुकान टाली वाले चौक के पास है। घटना के समय वे काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और दुकान पर उनका बेटा बैठा था। सीसीटीवी में चोरी करते दिखे चोर वापस आने पर उन्होंने सामान कम पाया और सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में दो युवक बैग में घी के डिब्बे और चॉकलेट भरकर ले जाते हुए दिखे।सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि चोरी की वारदात के दौरान दुकान में 5 ग्राहक मौजूद थे। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर सामान चुराया और फरार हो गए। अन्य दुकानदारों को भी बना चुके निशाना अन्य बेकरी मालिकों ने बताया कि ये चोर उनकी दुकानों को भी निशाना बना चुके हैं। थाना भार्गव कैंप पुलिस को घटना की शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *