चिरमिरी | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को िगरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीले कलर के झोले में महुआ शराब भरकर बेचने हिरागिर की ओर से सड़क दफाई हल्दीबाड़ी की तरफ आ रहा है। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू पनिका उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी बताया। जब उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक पाउच में 35 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 7 हजार रुपए है।


