आसींद स्थित अम्बेडकर लाइब्रेरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर युवाओं ने राष्ट्रध्वज के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। एडवोकेट विकास कुमार बैरागी ने इस मौके पर कहा कि शहीदों का बलिदान केवल याद करने का विषय नहीं है, बल्कि यह चरित्र, कर्तव्य और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के प्रति सम्मान, अनुशासन और समर्पण की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। इस दौरान शिव वैष्णव, रोशन सालवी, रमेश जीनगर, सुख लाल गुर्जर, विकास माली, ललित सालवी, प्रीतम प्रजापत, उमा माली, नारायणी गुर्जर, जमीला बानो, नैतिक वैष्णव सहित कई अन्य युवा भी उपस्थित थे।


