नगर खण्ड-द्वितीय (उत्तर), मिस्त्रीखाना क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 700 एमएम व्यास की ट्रांसफर मेन पाइपलाइन पर वाल्व लगाने और चैम्बर बनाने का कार्य किया जाएगा। यह काम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के कारण सोमवार, 16 फरवरी 2026 को जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कार्य जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में किया जाएगा। इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद रहेगी जलापूर्ति पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना देश, चौकड़ी तोपखाना हुजूरी, गंगापोल चौकड़ी सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक निम्न इलाकों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से रहेगी सप्लाई वहीं, चौकड़ी मोदीखाना, चौकड़ी विश्वेश्वर, चौकड़ी सरहद निम्न इलाकों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जल भंडारण की अपील विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


