फाजिल्का में बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा, चश्मे बांटे:साडे बुजुर्ग साडा मान योजना: 500 बुजुर्गों के आंख और दूसरी बीमारियों की हुई जांच

फाजिल्का जिले के सरकारी अस्पताल जलालाबाद में साडे बुजुर्ग साडा मान अभियान के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों के नाक कान आंख सहित सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें फ्री उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए । इस मौके पर जलालाबाद विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों के जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साडे बुजुर्ग साडा मान तहत जनरल मेडिकल, ऑर्थो, कानों का चेकअप, गले और नाक का चेकअप, आंखों का चेकअप, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चेकअप एलिमको और जिला कानूनी सेवा अथारिटी व बुढ़ापा पेंशन जैसी सुविधाएं दी जा रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनेगा और लोग अपना 10 लाख तक का वार्षिक इलाज सरकारी और योजना से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग अपना आधार कार्ड, वोट कार्ड साथ लेकर आए और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड बनवा कर ले जाए । इस मौके पर बजुर्गों को आँखों के लिए फ्री एनके भी उपलब्ध करवाई गई । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *