बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में हुआ विवाद:पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 9 थानों की पुलिस को किया तैनात

अजमेर के लोंगिया क्षेत्र में सोमवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालातो को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एक पक्ष के लोग थाने पर भी इकट्ठा हो रखे हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 9 थाना पुलिस के जाब्ते को तैनात किया गया है। साथ ही सभी थानों के थाना अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया लोंगिया क्षेत्र में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचे खेलने की बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हुआ था। इस बीच दोनों पक्षों में आपसी झगड़ा हो गया। मौके पर पत्थर बाजी भी हुई है। झगड़े में कितने लोग घायल हुए अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। अभी तक कोई शिकायत भी थाने पर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर भी भीड़ लगी हुई है। अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। जो घायल हुए हैं उनके समर्थक थाने पर इकट्ठा हो रखे हैं। मौके पर वर्तमान में शांति है। लोगों को खदेड़ा एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की सूचना मिलते ही समर्थक गंज थाने पर पहुंच गए। हालांकि गंज थाना पुलिस के द्वारा भीड़ को मौके पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *