दोड़दे कबड्डी स्पर्धा: बालिका वर्ग में कोरर बना विजेता

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ग्राम दोड़दे खुटगांव में नव युवक ग्रामीण समिति द्वारा डे-नाइट कबड्डी, वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मीवान स्टील्स खान प्रबंधक सुभाष सिंह थे। अध्यक्षता खुटगांव सरपंच मुकेश नरेटी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि गायता नोहरू राम तुलावी ग्राम पटेल राम दयाल तुलावी, सियालाल तुलावी, राजेंद्र महतो, रामनन्दन सिंह,अमित कुमार पांडे, महेश कुमार दास, सीडी राय , संदीप यादव, दीपेश चोपड़ा, दया तुलावी, शिवचरण सिन्हा, कुमार नवनीत, पियांशु सिंह, श्यामलाल शर्मा आदि थे। पुरुष वर्ग कबड्डी में 30 व महिला वर्ग 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही पुरुष वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम कांकेर, द्वितीय मंडागांव, तृतीय खुटगांव, चतुर्थ ईरागांव, महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम कोरर, द्वितीय नवगांव, तृतीय दुर्गूकोंदल, चतुर्थ दोड़दे, पुरुष वॉलीबाल में प्रथम डांगरा, द्वितीय नेवारी रहे। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा नगद राशि, ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष सिंह ने कहा कि सफलता मेहनत और निरंतर अभ्यास से मिलती है। असफल खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें और अधिक मेहनत कर अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का बड़ा आयोजन करने के लिए नव युवक ग्रामीण समिति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं एवं बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है, जिससे खेल के माध्यम से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन होता है। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष संग्राम नेताम, उपाध्यक्ष दुकाल सिंह नरेटी मीनाक्षी उसेंडी, सचिव राजकुमार नेताम, राजलाल नेताम, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नेताम, सहसचिव संग्राम आंचला, ऋतु नेताम, श्रवण तुलावी, टीकाराम साहू, शांतिलाल जैन आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *