BJP नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी, फिरौती मांगी:कहा- कल तक का समय है, कुछ दूसरा सोच रखा है तो बता देना

नागौर में भाजपा नेता को रोहित गोदारा गैंग ने रंगदारी के लिए धमकी दी है। BJP के नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को विदेशी नंबर से आए वॉयस नोट भेजा गया है। जिसमें आरोपी ने धमकी देते हुए कहा-भाईचारे की बात करना चाहते हैं। लेकिन, कुछ दूसरा सोच रखा है तो बता देना। विजय सिंह को ये वॉयस नोट शुक्रवार रात 9:15 बजे मिला था। विजय सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर जब मिसकॉल आया तो इस धमकी भरे मैसेज के बारे में पता चला। वॉयस नोट-राहुल नाम के बदमाश का, बोला-फाइनेंशियल मदद कर दो दरअसल, वॉयस नोट भेजने वाले में अपना नाम राहुल फतेहपुर बताया। दावा किया कि वह रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के ग्रुप से है। उसने कहा- रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का खास आपके लिए मैसेज है। भाईचारे वाली बात है। ग्रुप की फाइनेंशियल मदद करो..कल तक का आपके पास समय है। इसके बाद धमकी भरे लहजे में कहा- अगर दाएं-बाएं कुछ सोचते हो तो कल तक हमें बता देना। हम तो भाईचारे वाली बात करना चाहते हैं, आपके साथ। आपने कुछ दूसरा सोच रखा है तो कल तक बता देना हमें। ​विजय सिंह की पत्नी सरपंच, भाजयुमो भी रह चुके हैं विजय सिंह कुचामन के पलाड़ा गांव के रहने वाले हैं और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। अभी वर्तमान में वे कुचामन सिटी पंचायत समिति सदस्य के साथ ही पंचायत समिति संघ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खेल एवं शिक्षा परिषद नागौर के चेयरममैन हैं। वे भाजपा से पूर्व जिला महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजय सिंह की पत्नी पलाड़ा गांव की सरपंच हैं। विजय सिंह बोले-जयपुर हूं, कुचामन आकर मामला दर्ज करवाऊंगा ये धमकी भरा वॉयस नोट यूके के नंबरों से आया है। विजय सिंह पलाड़ा ने बताया कि शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण वे शुक्रवार रात को मैसेज नहीं देख पाए थे। शनिवार दोपहर उसी नंबर से दोबारा मिस कॉल आया। इसके बाद जब वॉयस नोट सुना तो उन्होंने डीडवाना एसपी और कुचामन एएसपी को जानकारी दी। विजय सिंह ने बताया कि अभी जयपुर हूं। शनिवार देर रात तक कुचामन पहुंचने के बाद मामला दर्ज करवाऊंगा। वहीं डीडवाना एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि इसके बारे में जानकारी मिलते ही साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *