अलवर में बोरवेल करते समय पानी के तेज प्रेशर के साथ निकले चमकीले पत्थर लोग चांदी समझ लूट ले गए थे। दैनिक भास्कर डिजिटल ने जर्मनी मेड मेटल एक्सरे मशीन से शुक्रवार को पत्थर के तीन सैंपल की जांच कराई। इसमें चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया। 25 से 50 ग्राम के पत्थरों में 98 प्रतिशत लोहे के साथ कीमती धातुएं भी मिक्स हैं। इनमें लोहे सहित लेड यानी सीसा, टिन, पैलेडियम, ऑस्मियम जैसी धातुएं हैं। इसमें पैलेडियम का इस्तेमाल व्हाइट गोल्ड बनाने, लग्जरी घड़ियों, मोबाइल, लैपटॉप में होता है। वहीं ऑस्मियम का पेन की निब, इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स और पेसमेकर में उपयोग होता है। इन तीन सैंपल में से एक में 99% और दूसरे में 98 प्रतिशत आयरन मिला। तीसरे सैंपल में आयरन बहुत कम आया। लेकिन तीनों सैंपल में चांदी नहीं के बराबर मिली। जबकि लोग चमकीले पत्थर में सिल्वर मान रहे थे। अलवर के अल्कापुरी में गुरुवार को बोरवेल में 800 फीट की खुदाई के बाद चमकीले पत्थर निकले थे। पहले दिन सैंपल लिए पत्थर से चुंबक चिपक रहा था। तब भी प्रारंभिक तौर पर लोहा जैसा लग रहा था। लेकिन पत्थर में चमक अधिक होने के कारण सिल्वर होने का अनुमान था। लेकिन सिल्वर का अंश नहीं मिला। पहले देखें PHOTOS… जांचकर्ता ने कहा- इसमें पूरा आयरन
अलवर के सर्राफा बाजार में बॉम्बे टंच के मालिक राजेंद्र कुमार ने बताया- हमने तीन सैंपल जर्मनी मेड मशीन से जांच किए हैं। मशीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। जांच में तीन में से दो सैंपल में आयरन 98 से 99 प्रतिशत मिला है। इससे पहले भी अलवर से खूब लोग सैंपल लेकर आए हैं। लेकिन इतना आयरन कभी नहीं मिला। यह रिकॉर्ड आयरन है। इस पत्थर में सिल्वर नहीं के बराबर है। बाकी कोबाल्ट और निकल धातु भी मिली है। इन चमकीले पत्थरों में ये धातुएं मिली (25 से 50 ग्राम सैंपल में निकला) खनिज विभाग की टीम भी पहुंची
अल्कापुरी में शुक्रवार सुबह खनिज विभाग की टीम भी पहुंची है। टीम ने यहां से सैंपल लिए हैं। जो जांच करने के लिए जयपुर भिजवाए हैं। सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी कि यहां से निकले पत्थर में कौनसी धातु अधिक है। अब खनिज विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार के स्तर पर मामला पहुंचेगा। इसके बाद दोबारा से बोरवेल से ऐसे पत्थर निकालकर जांच हो सकती है। अभी बोरवेल को ढका
बोरवेल से गुरुवार को पानी की अच्छी मात्रा आने पर काम पूरा हो गया था। आखिरी खुदाई में पानी के साथ चमकीले पत्थर के टुकड़े निकले थे। इन्हें लोग चांदी समझकर ले गए थे। करीब 10 से 15 किलो पत्थर के टुकड़े लोग ले गए थे। अब बोरवेल के ऊपर का हिस्सा ढका हुआ है। ……… यह खबर भी पढ़ें… खुदाई में निकली चांदी जैसी धातु लूटने पहुंचे लोग, VIDEO:बोरवेल में पानी-मिट्टी के साथ निकले टुकडे़, 15 किलो पत्थर मजदूर-लोगों ने लूटा अलवर में बोरवेल करते समय चांदी जैसी धातु के टुकड़े निकले थे। ये देखकर सबसे पहले बोरवेल करने वाले मजदूर ही पत्थर लूटने लगे थे। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोग भी धातु के टुकडे़ ले गए थे। मामला अल्कापुरी इलाके में 12 फरवरी को करीब 1:30 बजे का था। यह बोरवेल जलदाय विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


