कांकेर-नारायणपुर सीमा पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद:सुरक्षाबलों ने BGL, IED समेत अन्य विस्फोटक जंगल से निकाले

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक नक्सल सामग्री बरामद की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाए गए बीजीएल लॉन्चर, आईईडी और अन्य घातक सामान जब्त किए। जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान पर निकली थी। 13 फरवरी (शुक्रवार) को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा के जंगलों में यह सामग्री मिली। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इन सामानों को यहां डंप किया था। बरामद की गई नक्सल सामग्री में 02 बीजीएल लॉन्चर, 02 नग 12 बोर बंदूक, 01 एयरगन, 03 डायरेक्शन आईईडी, लगभग 05 किलोग्राम का 01 टिफिन आईईडी, 30 बीजीएल बम, 26 नग 12 बोर राउंड, लगभग 02 किलोग्राम बारूद (प्लास्टिक पैकेट में), 01 मल्टीमीटर, 12 पैकेट पटाखे, 02 बंडल बिजली के तार, 02 पोच और 01 पैकेट स्प्लिंटर शामिल हैं। बता दें कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए निर्धारित समय-सीमा में अब डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में उत्तर बस्तर में बचे नक्सलियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पिछले महीने भी इसी इलाके से सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में आईईडी बरामद कर उन्हें मौके पर ही निष्क्रिय किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *