राजनांदगांव | शहर के कुछ बड़े नालों की लंबे समय से सफाई नहीं की जा रही है। ऐसे में वहां पानी जाम होने की आशंका बनी रहती है। आगामी दिनों में निगम द्वारा सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। लेकिन अभी से सफाई शुरू करें तो गर्मी के दिनों में सफाई का ज्यादा काम नहीं बचेगा। खासकर बसंतपुर स्थित बड़े नाले में शहर का पानी पहुंचता है। यहां से नंदई होकर मोहारा की तरफ बढ़ता है। इस नाले में कई जगह कचरा और मिट्टी जाम हो गई है। -विकास साहू, राजनांदगांव


