दुर्ग में सूने मकानों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:वैशाली नगर और बोरी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। वैशाली नगर और बोरी थाना क्षेत्रों में हुई इन चोरियों का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खुलासा किया। दोनों मामलों में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पहला मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई निवासी सीमा वासनिक (39 वर्ष) ने 22 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को उनका परिवार गांव गया हुआ था और घर में ताला लगा था। पड़ोसी ने उन्हें मकान का ताला टूटने की सूचना दी। घर पहुंचने पर सीमा वासनिक ने पाया कि अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नगद गायब थे। इस रिपोर्ट के आधार पर वैशाली नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदिरा गांधी कॉलेज के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जे. पवन उर्फ ब्रुसली (20 वर्ष), निवासी सुंदर नगर, कैम्प-1 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बच्चों का चांदी करधन और दो सोने के मंगलसूत्र के लॉकेट बरामद किए। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 85,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी को 14 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर और ACCU की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दूसरा मामला थाना बोरी (चौकी लिटिया सेमरिया) क्षेत्र से संबंधित है। 7 फरवरी 2026 की रात करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के कमरे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इस संबंध में धारा 305, 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पुलिस ने इस मामले में साइबर तकनीक का सहारा लिया। साइबर सेल की मदद से संदेही की पहचान की गई और संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी रोजेश्वर बंजारे (19 वर्ष), निवासी ग्राम जालबांधा, जिला दुर्ग, को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना के दौरान पुलिस को कई सामान भी बरामद हुए, जिनमें नगदी 7,000 रुपए, एक जोड़ी पायल, चांदी का करधन, सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *