ट्रक व बोलेरो में भिड़ंत, एक युवक की मौत:सरगुजा के मैनपाट रोड में हादसा, टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पलटी

सरगुजा जिले के दरिमा-मैनपाट रोड में शुक्रवार की रात धान लोड ट्रक व बोलेरो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पलट गए। हादसे में बोलेरो सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। बोलेरो का चालक व एक अन्य का इलाज किया जा रहा है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट अंतर्गत नर्मदापुर निवासी विजय कुमार (उम्र 27 वर्ष) अपने साथियों के साथ दूसरे राज्यों में मजदूरी करता था। शुक्रवार को गांव के 3-4 युवकों के साथ वह बोलेरो में सवार होकर अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड आया था। यहां से सभी को दूसरे प्रदेश मजदूरी करने जाना था। बस स्टैंड आने के बाद विजय कुमार ने बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद विजय अपने एक अन्य साथी के साथ घर लौट रहा था। ट्रक से टकराई बोलेरो, दोनों वाहन पलटे
दरिमा-मैनपाट मार्ग में बोलेरो सामने से आ रहे धान लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच-5501 से जा भिड़ी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सडक़ में पलट गए। हादसे में विजय व बोलेरो के चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बोलेरो के चालक व एक अन्य युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। हादसे से परिजन सदमें में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *