अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ने महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान 14 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें कोपाबेड़ा, चिखलपूटि, बंधा तालाब, डोंगरीगुड़ा, डी. एन. के. और बाजारपारा स्थित शिव मंदिरों के परिसरों की साफ-सफाई की गई। यह पहल अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन और जिला अध्यक्ष सूरज यादव के मार्गदर्शन में की गई। पूर्व सैनिकों के साथ-साथ निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों ने भी झाड़ू लगाकर मंदिर परिसरों को स्वच्छ किया। कोंडागांव जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान चलाए जाते रहे हैं। विशेष रूप से धार्मिक पर्वों के अवसर पर ऐसे अभियानों का आयोजन किया जाता है, ताकि सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे।


