कोरबा में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से मारपीट, FIR:लेडीज-टॉयलेट के पास फोटोग्राफी से रोका तो गाली-गलौज और मारपीट की, ब्लैकमेलिंग के आरोप में भी केस

कोरबा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट और स्टाम्प वेंडर को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना जिला कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में हुई, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार दोपहर बालको नगर निवासी मुकेश भारती का अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप से अधिवक्ता भवन में विवाद हो गया। अध्यक्ष कुलदीप ने मुकेश पर लेडीज टॉयलेट के पास फोटोग्राफी करने का आरोप लगाया। जब उन्हें रोका गया, तो मुकेश ने गाली-गलौज और मारपीट की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मुकेश भारती वकीलों और स्टाम्प वेंडरों को फोटो-वीडियोग्राफी के जरिए ब्लैकमेल करता था। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने मुकेश के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की। अध्यक्ष से मारपीट और ब्लैकमेल के मामले में एफआईआर दर्ज शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक हुई। इसके बाद संघ के सदस्य सिविल लाइन थाना पहुंचे और कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने गणेश कुलदीप की शिकायत पर गाली-गलौज और मारपीट और स्टाम्प वेंडर की ओर से ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। मारपीट और ब्लैकमेलिंग कर रहा था आरोपी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने बताया कि मुकेश भारती द्वारा मारपीट और ब्लैकमेलिंग की जा रही थी, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मुकेश भारती के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं, जिसके संबंध में जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है। संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना सामने आना गंभीर है और संघ ने बैठक कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिस पर उन्हें आश्वासन मिला है। अधिवक्ताओं के आवेदन पर केस दर्ज, जांच जारी सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी मुकेश भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि दो आवेदनों के आधार पर एक में गाली-गलौज व मारपीट और दूसरे में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *