हिसार में प्रेमी युगल ने निगला जहर:11वीं के स्टूडेंट, 9वीं में हुआ था प्यार; दिन में पंजाब की दरगाह पर अरदास लगाकर आए थे

हरियाणा के हिसार जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने खेतों पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लागों ने उन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंच गई और परिवार से जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा तक साथ पढ़ते है। नौवीं कक्षा के दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। युवक के परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण वे इस संबंध के खिलाफ थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह गए थे। लौटने पर परिवार के लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों खेतों में चले गए और वहां जाकर जहर खा लिया। दूसरे खेतों में काम रह रहे कुछ लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… लड़की के पिता की हो चुकी मौत, भाई संभाल रहा परिवार
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि लड़का और लड़की कुम्हार बिरादरी से हैं। दोनों का परिवार मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। लड़की के परिवार में उनका एक भाई, 2 बहनें और माता है। भाई ही परिवार संभालता है। लड़का और उसके परिवार वाले मेहनत मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के बीच बस एक सड़क मार्ग बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *