लुधियाना में आप विधायक की रेकी:घर के बाहर संदिग्ध i20 निकली,सीसीटीवी में नजर आई,आतंकी पन्नू से मिल चुकी धमकी

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को लगातार मिल रही धमकियों और संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। कल सेंटर हलके के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को मिली धमकी के बाद जहां उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी वहीं अब आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की रेकी (जासूसी) किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। बेटे ने किया बड़ा खुलासा: मोहल्ले में दिखी संदिग्ध i20 कार विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में एक संदिग्ध ग्रे रंग की i20 कार देखी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि विधायक की रेकी की जा रही है। हमें शक है कि कुछ लोग परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। कल रात जब हमने ग्रुप में मैसेज देखा और फुटेज चेक की तो एक संदिग्ध कार मोहल्ले में बार-बार घूमती नजर आई। पन्नू दे चुका है धमकी प्रशासन ने कहा इंटरनेशनल कॉल न उठाएं गौरतलब है कि इससे पहले प्रतिबंधित संगठन के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वे किसी भी अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल को न उठाएं। धमकी का सिलसिला जारी: पिछले हफ्ते भी आई कॉल्स विधायक के परिवार के अनुसार पिछले हफ्ते भी उनके फोन पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आई थीं। कल रात संदिग्ध कार दिखने के बाद परिवार और समर्थकों में डर का माहौल है। इस संबंध में दोबारा पुलिस प्रशासन को सूचित किया जा रहा है। अशोक पाराशर पप्पी की सुरक्षा भी बढ़ाई गई इससे पहले कल ही लुधियाना सेंटर से विधायक अशोक पाराशर पप्पी को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा में भारी इजाफा किया गया था। शहर में एक के बाद एक विधायकों को निशाना बनाए जाने की खबरों से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध कार का सुराग लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *