इंदौर में एक युवती ने बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सामने आया, जिसमें वह कभी युवक की कॉलर पकड़कर खींचते हुए ताे कभी उसका गला दबाती दिख रही है। लोग बीच में आए तो युवती ने उन्हें भी हटा दिया। मामला मधुमिलन चौराहे पर सोमवार दोपहर का है। टीआई संजू कामले ने बताया कि पीड़िता और आरोपी मुकेश यादव पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जब मुकेश ने युवती से शादी नहीं की, तो उसने आजाद नगर थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा। सोमवार को मुकेश कोर्ट में पेशी पर आया था। उसे देख युवती ने गुस्से में आकर उसकी बीच सड़क पर पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि युवक ने उसकी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई, जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। पिटाई की 2 तस्वीरें देखिए… युवती का आरोप- इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया
सोमवार को मुकेश यादव कोर्ट में पेशी के लिए आया था। युवती ने उसे चौराहे पर देखा तो पकड़कर पीट दिया। उसका आरोप है कि मुकेश ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी, जिससे उसे लगातार कॉल्स आ रहे थे और वह काफी परेशान हो चुकी थी। बचाने आए लोगों को युवती ने हटाया
जब आरोपी युवक की पिटाई हो रही थी तो कुछ लोग उसे मनचला समझकर हस्तक्षेप करने आए। युवती ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ गलत किया था। इस पर लोग अलग हो गए। आखिरकार, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद स्टाफ ने युवती को आरोपी से अलग किया। दोनों को बाद में थाने ले जाया गया, जहां मामले की जांच जारी है। पिटाई की यह खबर भी पढ़ें…
मृत बेटी पैदा हुई तो ससुरालवाले बोले-इसका DNA टेस्ट कराओ इंदौर की एक महिला ससुराल में 5 साल तक प्रताड़ना सहती रही। शादी के अगले दिन सास ने चरित्र पर सवाल उठाए। पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो इतना प्रताड़ित किया गया कि मिसकैरेज हो गया। ससुराल में छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई की गई। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल में चोरी करने घुसे युवकों को लोगों ने पीटा: भोपाल में भीड़ ने दो चोरों को जमकर पिटाई कर दी। अधमरा होने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। मामला कमला नगर थाना इलाके में मंगलवार देर रात का है। पूरी खबर पढ़ें…


