सतना में जमीनी विवाद, होटल संचालक की हत्या:आरोपियों ने खेत में लाठी-डंडों से किया हमला; जान बचाकर भागा भतीजा

सतना जिले के रामपुर बघेलान में जमीनी विवाद के चलते रविवार रात को शालीमार होटल संचालक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है। केमार गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम उसके वह और उसके चाचा प्रदीप पिता रामकृपाल सिंह (50) खेत में गए थे। इस दौरान गांव के ही जितेंद्र तिवारी, विनोद तिवारी सहित उनके भाई और घर की महिलाओं ने उनपर लाठी, डंडे, हसिया और खुरपी से अचानक हमला कर दिया। जान बचाकर भागा भतीजा राघवेंद्र ने बताया कि, उसने अपने चाचा को बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन आरोपी उसके ऊपर हमला करने दौड़े, इसके बाद वह वहां से जान बचाकर भागा और घटना की सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी मौके से फरार गए। परिजन हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह को उपचार के लिए तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमीन को लेकर पहले भी हुआ था विवाद भतीजे राघवेंद्र ने बताया कि उसके और गांव के ही तिवारी परिवार का जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद घात लगाकर आरोपियों ने चाचा प्रदीप सिंह पर हमला कर दिया। रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया- पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *