मुख्यमंत्री कार्यालय में 7 महीने बाद बड़े बदलाव:अफसरों के बीच कार्यविभाजन, सीएमओ में अपर सचिव वालिम्बे का कद बढ़ा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के बीच सोमवार 17 फरवरी को काम का बंटवारा किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के पहले सीएम ने अफसरों को जिम्मेदारियां दी हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के बाद 2 सचिव सिबि चक्रवर्ती, इलैया राजा टी से भी अहम जिम्मेदारियां अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को दी गई हैं। वालिम्बे के पास सामान्य प्रशासन विभाग के साथ ही जीएडी कार्मिक, गृह, जनसंपर्क, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, स्कूल शिक्षा, विधि-विधायी कार्य, जनजातीय कार्य, खनिज, वन, शहरी विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, जल संसाधन, वाणिज्यिक कर, खाद्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर जबलपुर और रीवा संभाग के कोआर्डिनेशन का काम भी देखेंगे। सीएमओ में पावरफुल हुए वालिम्बे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के बीच काम का बंटवारा किया था। इसमें अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को जनसाधारण से मिलने वाले पत्रों के रिकॉर्ड तैयार करना, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए संबंधित विभागों और जिलों से जानकारी हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब जानिए किसे क्या जिम्मेदारी इलैयाराजा टी, सचिव मुख्यमंत्री को मिली ये जिम्मेदारी चंद्रशेखर वालिम्बे, अपर सचिव CM 18 विभागों को देखेंगे
सामान्य प्रशासन विभाग गढ़ कार्मिक, गृह, जनसंपर्क लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी कार्य, जनजातीय कार्य, खनिज साधन, वन, नगरीय प्रशासन, आवास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा, परिवहन, जल संसाधन, वाणिज्य कर, खाद्य नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास। जबलपुर और रीवा संभागों के कोआर्डिनेशन का काम देखेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा और ए प्लस के साथ ए मोनिट और के संदर्भों का पालन और मॉनिटरिंग के साथ फॉलो करेंगे संबंधित विभागों के लंबित मामलों के संबंध में कम को समय-समय पर अवगत कराएंगे। सभी विभागों के संबंध में से मिलने वाले ट्रांसफर निर्माण कार्य जैसे काम विभागों को भेजी जाने वाली ए प्लस और ए मोनिट की नोट शीट तैयार करने के साथ उनकी समय-समय पर समीक्षा भी करेंगे। अरविंद दुबे, अपर सचिव मुख्यमंत्री: डॉ. राजेश राजौरा को आवंटित सभी काम देखेंगे। मुख्यमंत्री परिषद की बैठकों से संबंधित काम और ट्रैक्टर के काम देखेंगे। विधानसभा से संबंधित काम भी संभालेंगे। बैठक के लिए चर्चा के बिंदु तैयार करना और कार्रवाई का विवरण अपर मुख्य सचिव से अनुमोदन कराएंगे। मुख्यमंत्री की विभागीय समीक्षा बैठकों का आयोजन और विभागों से संबंधित कार्रवाई विवरण के साथी पालन प्रतिवेदन भी कराएंगे। महेश चौधरी, ओएसडी, मुख्यमंत्री: सांसदों विधायकों और अन्य जनपदों से संबंधित मामलों में जरूरी निराकरण और समन्वय का काम देखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित संदर्भों घोषणाओं की नियमित विभाग की समीक्षा बैठकों का आयोजन करेंगे। सांसदों-विधायकों के पंचवर्षीय विकास के कामों को देखेंगे। विजन डॉक्यूमेंट संबंधी काम भी संभालेंगे। विधायकों सांसदों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, सांसदों विधायकों की संभाग स्तरीय बैठकों के आयोजन की तैयारी के संबंध में समन्वय करेंगे। राकेश गुप्ता, विशेष ओएसडी, मुख्यमंत्री : विभागों की घोषणाओं ए प्लस और ए मॉनिटर के संबंध में पालन, मॉनिटरिंग और फॉलो कराएंगे। विभागों के लंबित मामलों के संबंध में समय-समय पर मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित मामले, सुरक्षा से संबंधित मामले, कोऑर्डिनेशन, गृह, खेल तथा युवा कल्याण विभागों की फाइल्स पर अनुमोदन प्राप्त करने के साथ ही डिजिटल और फिजिकली रिकॉर्ड संधारण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *