लिव इन पार्टनर को मधुमिलन चौराहे पर युवती ने सरेराह पीटा

मधुमिलन चौराहे पर सोमवार दोपहर एक युवती ने बीच सड़क पर लिव इन पार्टनर की जमकर पिटाई कर दी। वायरल हुए वीडियो में वह युवक का कॉलर पकड़कर खींचते हुए पीट रही है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान उसने मेरे पूर्व पति से तलाक भी करवा दिया। बाद में खुद भी शादी से मुकर गया। छोटी ग्वालटोली टीआई संजू कामले ने बताया, पीड़िता और आरोपी मुकेश यादव निवासी विनोवा नगर का मामला थाने में आया है। इसकी जांच की जा रही है। युवती ने बताया कि एक टिकट बुकिंग के दौरान उसकी मुकेश से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों रिलेशन में रहने लगे। मुकेश ने शादी का कहा था, लेकिन डेढ़ साल साथ रहने के बाद भी मुकेश ने शादी नहीं की। इस पर गुस्साई युवती ने आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया था। आरोपी को एक महीने तक जेल में रहा था, फिर जमानत पर बाहर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *