रांची| हेमंत सोरेन मंत्रिपरिषद की बैठक 18 फरवरी को होगी। बैठक मंगलवार शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में यह बैठक होगी। ऐसे में संभावना है कि इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में लाभुकों के बैंक खाते का आधारसे लिंक नहीं होने के विषय पर कैबिनेट में चर्चा संभव है। दिसंबर की राशि लाभुकों को मिली है, जबकि जनवरी और फरवरी माह का बकाया हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री शामिल होंगे।


