इन बिंदुओं पर दिए गए निर्देश… रांची | प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुम्भ के दौरान झारखंड के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण करने और हादसे की संभावना खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को एडीजी विधि व्यवस्था संजय आनंद राव लाठकर ने विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ महाकुम्भ में जाने वालों को लेकर बैठक की। यह समीक्षा बैठक महाकुंभ यात्रियों के आवागमन के मद्देनजर राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर की गई। एडीजी ने बैठक में कई निर्देश दिए।


