ओबीसी की सभी उपजातियों की हिस्सेदारी तय की जाएगी: महतो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ओबीसी विभाग को जितना मजबूत करेंगे, कांग्रेस पार्टी उतनी मजबूत होगी। ओबीसी संगठन को जिला, पंचायत, प्रखंड होते हुए बूथ लेवल तक ले जाना है। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनत करने की जरूरत है। ओबीसी में बहुत सारी उपजातियां हैं, सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। प्रखंडों से लेकर जिलों में हर महीने ओबीसी विभाग की एक बैठक होनी चाहिए। वे सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस आेबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे बहुत जल्द अपनी टीम के साथ बूथ स्तर तक दौरा करेंगे। इसके लिए प्रदेश के पदाधिकारी को जिला का प्रभारी बनाएंगे। साथ ही, पार्टी हाईकमान का और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर झारखंड प्रभारी राजकिशोर बारिक ने कहा कि पार्टी हाईकमान का मानना है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसलिए, झारखंड में ओबीसी विभाग को मजबूत करते हुए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। कहा कि वे भी अध्यक्ष के साथ सभी जिलों का दौरा करेंगे। बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम और धन्यवाद ज्ञापन रेणु देवी ने किया। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश ओबीसी विभाग के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कुशवाहा, राकेश महतो एवं सुरजीत नागवाला का स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *