युवा राजद ने दिल्ली में हुए हादसे के विरोध में रेल मंत्री का पुतला फूंका

रांची | युवा राजद महानगर ने दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए दर्दनाक हादसे के विरोध में सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला फूंका व विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह कर रहे थे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रेल मंत्री को अविलंब पदमुक्त करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने व रेल व्यवस्था सुधारे की मांग की। विरोध प्रदर्शन में विजय राम, गायत्री देवी, जफीर खान, क्षितिज मिश्रा, रवि जायसवाल, कमलेश सिंह, अजय यादव, उज्जवल सिंह, अभिषेक यादव, आशुतोष कुमार, विवेक कुमार और रविशंकर तिवारी आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *