बहुत जन्म बिछड़े थे माधो, एह जन्म तुम्हारे लेखे…

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिख यूथ वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुद्वारा श्री सिंह सभा हरनाम नगर में कीर्तन समागम करवाया गया। इस अवसर पर भाई जगजीत सिंह बबीहा दिल्ली वालों ने रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। सबसे पहले धन वाहेगुरु शब्द गायन किया और इसके उपरांत सभी संगत ने मिलकर गुरु तेग बहादुर सिमरिए का संगती रूप में जाप करवाया। बहुत जन्म बिछड़े थे माधो एह जन्म तुम्हारे लेखे व सतनाम वाहेगुरु का सिमरन हजारों बैठी संगत ने मिलकर किया। गुरुद्वारा साहिब का पूरा हाल वाहेगुरु के सिमरन से गंूज उठा। गुरुद्वारा साहिब में हर कोई आंखें बंद कर भगती में लीन था। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के मुंह से गुरु रामदास का सिमरन निकल रहा था। गुरुद्वारा साहिब के अंदर और बाहर इतनी ज्यादा संगत थी कि कहीं भी बैठने की जगह नहीं थी। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह सलूजा ने बताया कि भाई जगजीत सिंह बबीहा पहली बार इस शहर में कीर्तन करने आए हैं। इस वजह से उनके कीर्तन में इतना रस होता है कि आसपास के शहरों से भी संगत आती है। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों ने भाई जगजीत सिंह बबीहा को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। अंत में गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *