छात्रों का कहानी वाचन में अच्छा प्रदर्शन

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर किचलू नगर के नर्सरी क्लास के छात्रों ने अंग्रेजी कहानी वाचन प्रतियोगिता में अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी असाधारण वाचन शैली, कल्पनाशीलता, और संचार कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने न केवल उनके भाषाई कौशल को परिष्कृत किया है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, और कथा अभिव्यक्ति की योग्यता का विस्तार भी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *