भास्कर न्यूज | लुधियाना डॉ. अंबेडकर यूथ सेना की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश पर्व को समर्पित समानता दिवस अमरपुरा चौक में प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार हैप्पी की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें विधायक अशोक पराशर पप्पी, पूर्व विधायक सुरिंदर डावर, पार्षद गुरप्रीत राजू, बसपा कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर जस्सी, पार्षद मनप्रीत मन्ना, पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी, अरविंदर कौर चड्ढा मुख्य तौर पर पहुचें। संबोधित करते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समानता की नींव रखी थी। इसके कारण आज देश में सभी को समानता का अधिकार है। सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर विजय सहजल, पप्पू खान, सुभाष भारद्वाज, रणधीर सिंह निकका, काला बसरा, हाशिम रौनक, अलका मलहौत्रा, सिमरन गिल, हरपाल सहजल, प्रिंस कुमार व अन्य मौजूद रहे।


