लुधियाना| पंजाब रोडवेज/ पनबस/ पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन 25/11 की ओर से लुधियाना डिपो पर गेट रैली की। पंजाब के सूबा ज्वाइंट सचिव जगतार सिंह ने कहा कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार बिलकुल ही फेल हो चुकी है। पंजाब में की पब्लिक को फ्री सफर सहूलियत दी गई है। लगभग 9-10 महीने बीत चुके है। दोनों विभागों का फ्री सफर सहूलियत का पैसा रिलीज नहीं किया गया। लगभग 800 करोड़ रुपए का बकाया पंजाब सरकार की ओर से पेंडिंग हो गया है।