पाली में बेटे के सामने बुजुर्ग मां की मौत:दोनों बाइक पर जा रहे थे, पीछे से ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पाली में सड़क हादसे में बेटे के सामने बुजुर्ग मां की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा पाली जिले के सोनाई मांझी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार- पाली जिले के खौड़ गांव निवासी पार्वती देवी(70) पत्नी रताराम प्रजापत अपने बेटे चम्पालाल(50) के साथ शनिवार को बाइक से हेमावास गांव आ रही थी। इस दौरान सोनाई मांझी गांव के निकट तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे महिला के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो गया। इलाज के लिए उन्हें एम्बुलेंस से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वापस ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया, जहां सीपीआर भी दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घायल बेटा भी बेसुध हो गया, जिसे हॉस्पिटल में श्रवण संत और अन्य ने संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि दोनों मां-बेटे हेमावास गांव में अपने रिश्तेदार का देहांत होने के चलते सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *