हिंदी फिल्म ‘कलेजे का टुकड़ा’ में दिखेगा परिवार का अटूट-रिश्ता:पाली में शहरवासियों के साथ हुआ प्रीमियर; डायरेक्टर- कलाकार भी रहे मौजूद

राजपुरोहित प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म कलेजे का टुकड़ा का प्रीमियर शुक्रवार को पाली के श्रीराम वाटिका में हुआ। निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मंडली ने बताया कि यह फिल्म पाली जिले के नए कलाकारों के साथ तैयार की गई है। शूटिंग पाली शहर सहित ढालोप, रानी, खुण्डावास, गाजन माता मंदिर, भगानाडा मंदिर जैसे स्थलों पर की गई है। उन्होंने बताया कि फिल्म में चार गीत हैं, जो अलग-अलग भावनाओं और मूड को दर्शाते हैं। म्यूजिक गजेन्द्र सिंह मंडली और राजकुमार वैष्णव ने दिया है। फिल्म के एडिटिंग डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर प्रबल सिंह मंडली है। प्रीमियर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगराज जैन, जगदीशानंद महाराज, जबरसिंह राजपुरोहित और राकेश भाटी उपस्थित रहे। इनके साथ भागीरथ साहू, राधेश्याम भाटी, गणपत दास वैष्णव, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पूरणचंद परमार, ताड़केश्वर शुक्ला, सोहन राव, मंगलाराम चौधरी, नरेश पांडे सहित कई शहरवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मंडली ने फिल्म के उद्देश्य और कलाकारों का परिचय दिया। फिल्म का मुख्य संदेश माता-पिता की सेवा, सम्मान और उनके आशीर्वाद के महत्व को उजागर करना है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी सराहना की। प्रीमियर के दौरान फिल्म के कलाकार ऋतुराज राठौड़, निमिषा बारोट, खुशबू चौहान, राधेश्याम भाटी, ताड़केश्वर शुक्ला, रतनलाल कुमावत, किशनलाल सैन, कुंदन सिंह राजपुरोहित, नरेश शर्मा, मंगल सिंह राजपुरोहित, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सुरेश बारोट, दिनेश कुमार टांक, संजय बंजारा, बाबूलाल साहू, आशा मूंदड़ा सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *