झुंझुनूं में चोरों ने चुराई पिकअप:सूरजगढ़ बाइपास पर की वारदात, लॉक तोड़ा, फिर स्टार्ट कर ले गए; तलाश में जुटी पुलिस

सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास तिराहे से शुक्रवार देर रात शातिर चोरों ने एक खड़ी पिकअप गाड़ी को चोरी कर लिया। शनिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित महेंद्र सिंह डूडी ने बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी बाईपास तिराहे के पास खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि चोरों ने सफाई से गाड़ी का लॉक तोड़ा और उसे स्टार्ट कर फरार हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बेहद कम समय में इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह गाड़ी गायब मिली। पीड़ित महेंद्र सिंह डूडी ने तुरंत सूरजगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित महेंद्र सिंह डूडी ने बताया कि हमने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए हैं। सूरजगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाईपास और आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, जिससे चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *