छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नाले पर बना पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपनी बेटी के चौथिया कार्यक्रम से खाना खाकर अपनी बेटी के घर पैदल चलकर लौट रही थी। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटी गांव का है। जानकारी के अनुसार, शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब नाले के ऊपर बना पुल अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। पुल टूटने से पांच महिलाएं नाले में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे से जुड़ी देखिए तस्वीरें हादसे के बाद एक महिला का नहीं चला पता हालांकि, एक महिला का पता नहीं चल पाया। बिलाईगढ़ पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद बलौदाबाजार जिले से एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ की टीम ने कैमरे की मदद से मलबे के अंदर दबे महिला के शव को देखा। हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से पत्थरों को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गिरौदपुरी निवासी 55 वर्षीय जमुना बाई पटेल के रूप में हुई है। दुल्हन की मां थी मृतक महिला जमुना बाई पटेल नई नवेली दुल्हन की मां थी और अपनी बेटी के घर चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घर के बाड़ी से आगे एक छोटा सा नाला था, जिसके ऊपर पुल बनाया गया था। खाने की व्यवस्था पुल के उस पार की गई थी। खाना खाने के बाद वापस घर लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ।


