सड़क से टैक्सियां हटाने पर पूर्व सांसद की चेतावनी:सांचौर DSP से कहा-व्यापारियों से 5-10 हजार लेकर गरीबों को परेशान कर रहे हो, हाईवे जाम करुंगा

जालोर के सांचौर में पूर्व सांसद देवजी पटेल ने पुलिस पर टैक्सी और लॉरी ड्राइवरों को परेशान करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने डीएसपी को बाजार में बुलवाकर कहा कि पुलिस दुकानदारों के कहने पर इन ड्राइवरों को परेशान कर रही है। आरोप है कि सांचौर में मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस प्रभारी आसू राम ने एक टैक्सी की चाबी निकाल ली। इससे नाराज टैक्सी यूनियन के लोगों ने अध्यक्ष रतन लाल माली के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ड्राइवरों का आरोप था कि पुलिस मामूली बातों पर सख्ती कर रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। इसी दौरान जालोर-सिरोही सीट से सांसद रहे देवजी पटेल वहां पहुंचे थे। एक सप्ताह से परेशान करने का आरोप लगाया देवजी पटेल ने डीएसपी जयराम मुंडेल को कहा-एक सप्ताह से इन लोगों को परेशान किया जा रहा है। कभी पुलिस वाला तो कभी कोई दूसरा प्रशासनिक अधिकारी परेशान करने आ जाता है। यहां हो क्या रहा है? इस पर डीएसपी ने कहा कि मेरे पास अभी तक एक भी व्यक्ति नहीं आया है, जो कहें की मुझे परेशान किया जा रहा है। क्या दुकानदारों के कहने पर परेशान करने का काम शुरू किया है?- देवजी पटेल पूर्व सांसद ने कहा कि यहां चालान का विषय नहीं है। टैक्सी वाले-लॉरी वाले रोज का दो रुपया कमा रहे है, चोरी तो नहीं कर रहे हैं। ईमानदारी से पेट की भूख शांत कर रहे हैं। इन लोगों को सपोर्ट करना चाहिए। अगर समस्या है तो कह सकते हैं की सड़क से थोड़ा साइड में अपने वाहन खड़ा कर ले। एक दुकान वाला आकर बोल देता है कि हम तुमको 5-10 हजार रुपए देंगे, इनको परेशान करो, ये काम शुरू किया है क्या? आज के बाद अगर इन लोगों को परेशान किया तो मैं हाईवे जाम करूंगा। आपको जो केस हम पर करना है वो कर लो, हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता है। पुलिस चोर तो पकड़ नहीं पा रही है और यहां आकर इतनी बड़ी बात करते हो। चोरों के बजाय गरीबों को वहां फंसा रहे हो।
पुलिस ने रवैया नहीं बदला तो आंदोलन करूंगा-पूर्व सांसद मामले पर देवजी पटेल ने कहा- यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा टैक्सी ड्राइवरों को परेशान किया जा रहा था। उनकी शिकायत के बाद मैं मौके पर गया। डीएसपी जयराम मुंडेल भी आए थे। पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। अगर आगे भी यातायात पुलिस कर्मियों का यह ही रवैया रहा तो आंदोलन करूंगा। बातचीत से मामला सुलझा लिया है-डीएसपी सांचौर डीएसपी जराम मुंडेल ने कहा-मुख्य चौराहे पर टैक्सी का चालान काटा था। टैक्सी ड्राइवरों द्वारा शिकायत करने पर पूर्व सांसद मौके पर आए थे। उन्होंने मुझे भी कॉल किया तो में भी मौके पर गया। बातचीत करके मामला सुलझा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *