बांसवाड़ा में शोर मचाने पर डीजे और गाड़ी जब्त:पुलिस देखकर ड्राइवर भागा; रात 10 बजे बाद बजा रहा था फिल्मी गाने

बांसवाड़ा शहर में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमालय नगर इलाके से एक डीजे सिस्टम और उसकी गाड़ी (मिनी ट्रक) को जब्त किया है। ​कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि 13 फरवरी की रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि श्यामपुरा हिमालय नगर के पास तेज आवाज में डीजे बज रहा है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों, बीमारों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही थी। ​पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो डीजे संचालक ने पुलिस को देखकर डीजे लदे आइशर ट्रक को एक गली में छिपा दिया। पुलिस ने जब तलाश की तो गाड़ी मिल गई, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। दरअसल, जिला कलेक्टर के आदेशों के तहत जिले में रात 10 बजे तेज शोर वाले यंत्रों के उपयोग पर पाबंदी है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस ने डीजे सिस्टम और ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ​टीम में थानाधिकारी बुद्धाराम के अलावा एसआई रमेशचंद्र, एएसआई सुशीला, ​हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश​चंद्र, पृथ्वीपाल सिंह, ​कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह और ​अक्षय शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *