100 नई ई-बसें दौड़ेंगी, पुरानी सिटी बसों की होगी नीलामी

शहर में एक बार फिर सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए दो आधुनिक बस डिपो बनाए जा रहे हैं। एक बस स्टॉप का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे का काम अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। दोनों डिपो तैयार होने के बाद शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हंबड़ां रोड में पुरानी 50 से अधिक डीजल से चलने वाली बसें खड़ी हैं। जिनकी हालत खस्ता है। नगर निगम की तरफ से इन बसों की नीलामी को लेकर ऑक्शन करवाई जा रही है। इलेक्ट्रिक बस सेवा के मुख्य फायदे इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण में कमी आएगी। ऑटो और प्राइवेट कैब की तुलना में सिटी बस का किराया काफी कम होगा। स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन की सुविधा के कारण महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सफर अधिक सुरक्षित होगा। 100 बसों के चलने से सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार आएगा। इलेक्ट्रिक बस स्टैंड की मुख्य सुविधाएं एक आधुनिक ई-बस स्टाप आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते है। जिसमें हाई-स्पीड चार्जिंग पॉइंट्स होते है। जो बसों को बहुत कम समय में चार्ज कर देते हैं। बस स्टैंड में स्मार्ट मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम होता है। यहां से बसों की लाइव लोकेशन, बैटरी स्टेटस और चार्जिंग लेवल की निगरानी की जाती है। यात्रियों के लिए सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन पैनिक बटन की सुविधा होती है। बसों की जांच के लिए विशेष वर्कशॉप्स होती है। दोनों बस अड्‌डों पर 5-5 चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे नगर निगम अधिकारियों के अनुसार हांबड़ां रोड पर करीब छह करोड़ रुपए की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कार्य जारी है। घूरा रोड पर 11 करोड़ रुपये की लागत से दूसरा डिपो बनाया जाएगा, जिसका काम अगले सप्ताह शुरू होगा। दोनों स्थानों पर पांच-पांच चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यहां 100 बसों की पार्किंग और चार्जिंग की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। एक्सईएन बलविंदर सिंह ने बताया कि हांबड़ा रोड पर निर्माण कार्य प्रगति पर है और तय समय सीमा के अनुसार इसे पूरा किया जाएगा। वहीं घूरा रोड पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर परमदीप सिंह ने कहा कि दोनों बस डिपो का निर्माण कार्य लगभग तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें सड़कों पर उतरेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *