सिनोधा| ग्राम जरौद (बड़े) स्थित बंधवा तालाब परिसर में बाबा बैद्यनाथ महाशिवरात्रि के अवसर पर एक भव्य मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेंगे। रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राहुल चौहान की प्रस्तुति “पीरित की रानी” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकार अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, श्याम के समय आकाशवाणी प्रस्तुति के तहत हिना साहू द्वारा “कबीर सत्संग पंडवानी” का आयोजन भी किया जाएगा।


