माता-पिता प्रकृति के अनुपम उपहार हैं

बेमेतरा| शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। छात्रा भुनेश्वरी ध्रुवे और तुलेश्वरी सेन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी। प्रधान पाठक हिम कल्याणी सिन्हा ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने माता-पिता की आरती उतारी, तिलक लगाया, पुष्पहार पहनाकर उनके चरण स्पर्श किए। हिम कल्याणी सिन्हा ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन में प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। उनका सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवनभर उनके प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए। वे बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से दिन-रात परिश्रम करते हैं। विद्यार्थियों को चलचित्र के माध्यम से माता-पिता के सम्मान की प्रेरणादायी कहानी भी दिखाई गई। कार्यक्रम में रामकुवर ठाकुर, सतरूपा ध्रुव, बालेश्वर विश्वकर्मा, हेमलता विश्वकर्मा, कांति साहू, बीना साहू,प्रीति साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *