रानो स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस मना

बेमेतरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानो में राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारिकाराम वर्मा एवं शिक्षकों ने मां शारदे की पूजा-अर्चना की। विद्यार्थियों ने महिला शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर और आरती उतारकर सम्मान किया। प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम साहू ने विद्यार्थियों को माता-पिता के प्रति सम्मान और प्रतिदिन आशीर्वाद लेने का संदेश दिया। शिक्षिका कनकलता सरसुधे ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने लेख, स्लोगन और चित्र प्रस्तुत किए, जिनमें श्रेष्ठ कृतियों को सम्मानित किया गया। शिक्षिका प्रतीक जैन ने कहा कि माता-पिता और गुरु का सम्मान जीवन का मूल संस्कार है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *