ग्राम नर्मदा से लगभग 8 किलोमीटर दूर साल्हेवारा रोड पर स्थित डोंगेश्वर महादेव मंदिर चोड़राधाम में 15 फरवरी से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा होंगी। अध्यक्षता नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान नम्रता गिरिराज किशोर वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा, मोतीलाल जंघेल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शत्रुहन मन्नू चंदेल उपस्थित रहेंगे।


