धमतरी| सरस्वती शिशु मंदिर उमावि आमदी में मातृ-पितृ पूजन समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक लगाकर, चरण स्पर्श कर एवं आरती उतारकर पूजन किया गया। विद्यालय परिसर में संस्कार, सम्मान और कृतज्ञता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, अनुशासन के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं।


