भखारा| कोर्रा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन 15 फरवरी को होगा। सुबह 7 बजे मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के बाद 10 बजे अजय सरस्वती अघोर ग्रुप दुर्ग द्वारा भगवान शिव की बारात व अघोरी झांकी निकाली जाएगी। यह शीतला मंदिर प्रांगण से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे से मंदिर प्रांगण में भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रीराम राज युवा कल्याण समिति ने श्रद्धालुओं को पूजा में शामिल होने की अपील की है।


