परीक्षा: प्रश्न पत्रों की गोपनीयता अनिवार्य

बालोद| जिला पंचायत सभागार में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा संचालन की पूरी जिम्मेदारी केंद्राध्यक्षों को सौंपी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन के दौरान प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और नकलरोधी उपायों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असावधानी से परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकता है। प्रशिक्षक समन्वयक एवं केंद्र प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने सभी केंद्राध्यक्षों को प्रश्न पत्र वितरण, पैकेट सीलिंग, प्रपत्रों का बंडलिंग और विषयवार संख्या मिलान जैसे निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की पुस्तक, उपकरण, कैलकुलेटर या मोबाइल लाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पर्यवेक्षकों को परीक्षा के दौरान शांति, अनुशासन और सहयोग सुनिश्चित करने ंकहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *