बालोद| महाशिवरात्रि पर रविवार को जिला मुख्यालय के नयापारा में स्थित कपिलेश्वर व गंजपारा स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में शाम 7 बजे महाआरती होगी। महाआरती से लेकर देर रात तक कपिलेश्वर मंदिर परिसर 1008 दीपों से जगमगाएगा। सुबह से दोपहर तक हवन पूजा, प्रसादी, भंडारा, सांस्कृतिक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा भोथली, कमरौद, पर्रेगुड़ा सहित अन्य धार्मिक स्थलों में मेला लगेगा।


